Boycott Maldives: ट्विटर पर ट्रेंड हुआ buycott Maldives. सोशल मीडिया पर लोगों का फोटो गुस्सा

आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर #boycott Maldives जमकर ट्रेंड हो रहा है। आइए जानते हैं ऐसा क्या हुआ कि अचानक से भारत के लोगों का गुस्सा मालदीव पर फूट गया है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप का दौरा किया था।

उनके इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं और भारत में मालदीव और लक्षद्वीप की तुलना शुरू हो गई। फिर क्या था मालदीव के मंत्रियों को मिर्ची लग गई और भारत विरोधी बयान दे दिया। उनके बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives ट्रेंड हो रहा है। लोग मालदीव को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

मालदीव पर क्या प्रभाव पड़ेगा

Social Media पर जिस तरह से लोग मालदीव के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे हैं उससे इतना तो तय है कि मालदीव को झटका लगना तय है। मालदीव की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से Truism पर ही निर्भर है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं जिसमें लोग अपने मालदीव के टूर को कैंसल करने की जानकारी देते हुए स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं।

एक्स पर एक यूजर ने अपनी मालदीव की यात्रा को रद्द करने की जानकारी देते हुए लिखा, ‘मैं अपने जन्मदिन के लिए मालदीव जाने की योजना बना रही थी, जो दो फरवरी को पड़ता। ट्रैवल एजेंट के साथ बात भी हो गई थी, लेकिन मालदीव के मंत्री के ट्वीट को देखने के बाद तुरंत रद्द कर दी।’

Wollywood Star रणदीप हुड्डा ट्वीट कर कहा

“भारत बहुत सुंदर है. वीर सावरकर के जीवन के कालापानी अध्याय की शूटिंग के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की प्राचीन सुंदरता और समृद्ध इतिहास से अभिभूत हो गया था”

 #BoycottMaldives

PM Modi 4 जनवरी को लक्षद्वीप गए थे। पीएम मोदी ने लक्षद्वीप पर समुद्र तट के किनारे की तस्वीर पोस्ट की थी। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस तस्वीर को बहुत पसंद किया। लोग इस तस्वीर की तुलना मालदीव से करने लगे। लोगों का कहना था कि जब लक्षद्वीप इतना सुंदर है तो मालदीव जाने की क्या जरूरत है। इस तस्वीर से मालदीव में भारत विरोधी मंत्री को मिर्ची लग गई। मंत्री जाहिद रमीज ने ट्वीट कर लिखा कि यह अच्छा विचार है? हालांकि, हमारे साथ कंपीटिशन करने का विचार भ्रम है। वे हमारी तरह सर्विस कैसे ऑफर कर सकते हैं? वह हमारी तरह साफ कैसे हो सकते हैं? कमरों से हमेशा आने वाली बदबू सबसे बड़ी समस्या है। इसके अलावा एक महिला मंत्री ने भारत विरोधी टिप्पणी की। इसके बाद से ही Social  Media पर #BoycottMaldives ट्रेंड करने लगा

Leave a Comment