Hit And Run law 2024: पेट्रोल पंप पर लोगो की मारामारी , वाहनों की लगी लंबी कतार | लोगो को पेट्रोल के लिए करनी पड़ रही कड़ी मशक्क्त

Hit And Run law 2024/ भोपाल   : पेट्रोल पंप पर लोगो की मारामारी , वाहनों की लगी लंबी कतार

सरकार के नए कानून  के कारण लोगो में हंगामा पैदा हो गया है | वही इसका असर पुरे देश भर में देखने को मिल रहा है | पेट्रोल पंप पर लोगो की भीड़ देखने को मिल रही है | Bike चालकों से लेकर Car, Bus auto  चालक सभी  अपने  वाहनों   को  लेकर  पेट्रोल पंप पर लाइन में लगे  है | लोगो में पेट्रोल और डीज़ल  को लेकर टेंशन  है |

8 राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और गुजरात में बस और ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण लोगो को आने जाने में परेशानी  का सामना करना पड़ रहा है | स्कूल बसों , ऐंम्बुलेंस , डेली  सर्विस अदि को भी दिक्क्त  हो रही है | वही हड़ताल का असर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी देखने को मिल रहा है | ड्रावरो की हड़ताल  के  कारण 31 दिसम्बर से देर रात Fuel  स्टेशनो में गाड़िओ की लाइन देखने को मिली | गाड़ियों  के न आने से पेट्रोल व डीज़ल में कमी  हुई |

जानिए Hit And Run कानून विस्तार से 

हिट एंड रन कानून पहले से ही बना हुआ है लेकिन सरकार ने  अब इसे संशोधित किया है | नए कानून के अनुसार  आपके द्व्रारा   किसी प्रकार की दुर्घटना होती है और आप वहाँ से चले जाते है  तो आपको 10 साल की सजा तथा 7 लाख का जुर्माना देना होगा | पहले ड्रावर से कोई एक्सीडेंट होता था तो वह जमानत पर बाहर आ जाता था | 2 साल की सजा होती थी | 

जानिए Hit And Run कानून 

वहां चालकों का कहना है की कोई भी दुर्घटना जानबूझकर  नहीं होती है | अगर कोई  घटना होती है और वह वारदात से नहीं भागेंगे तो आस पास लोग उन्हें पिट कर घायल कर देंगे | एक्सीडेंट होने पर लोगो का आक्रोश  बड़ी गाड़ियों पर होता है | केंद्र सरकार को इस पर पुनः विचार करना चाहिए

 

 

 

Leave a Comment